पानी पिलाने के बहाने महिला से ठगी, पर्स लेकर फरार हुए दो युवक

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को पानी पिलाने के बहाने ठगा। 7 मई 2026 को कामनी देवी को पानी पीने के बाद कान के कुंडल निकालने को कहा गया और पर्स छीन लिया गया। महिला को बाद में एहसास हुआ कि उसका पर्स गायब है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पानी पिलाने के बहाने महिला से ठगी, पर्स लेकर फरार हुए दो युवक

शाहजहांपुर। शहर में दो अज्ञात युवकों ने पानी पिलाने के बहाने एक महिला को अपने झांसे में लेकर उसका पर्स ठग लिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुराने डीएसओ ऑफिस निवासी कामनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मई 2026 को वह बरेली मोड़ स्थित एसएस कॉलेज के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें आवाज देकर पानी पिलाने को कहा। इसके बाद दोनों युवक उन्हें कॉलेज के पास ले गए और पानी की बोतल मंगवाई। महिला के अनुसार, पानी पीने के बाद युवकों ने कहा कि उनके ऊपर आफत आने वाली है, इसलिए वह अपने कानों के कुंडल निकालकर पर्स में रख लें।

युवकों की बातों में आकर महिला ने अपने कुंडल पर्स में रख लिए। पर्स में पहले से करीब 25 सौ रुपये भी मौजूद थे। इसके बाद महिला को चक्कर जैसा महसूस हुआ। तभी युवकों ने उनसे पर्स मांगा और महिला ने उन्हें पर्स दे दिया। आरोपी पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। करीब 15 मिनट बाद महिला को घटना का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन दोनों युवक नहीं मिले। चौक कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार रॉय ने बताया महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।