ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरअल्हागंज में आठ कुंटल गांजे के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

अल्हागंज में आठ कुंटल गांजे के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर जिले में यूपी एटीएस और अल्हागंज पुलिस को शुक्रवार रात बड़ी कामयाबी मिली है। चंपतपुर जाने वाले रोड पर पुलिस ने कैंटर से आठ कुंटल गांजा...

अल्हागंज में आठ कुंटल गांजे के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 05 Dec 2021 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्हागंज। शाहजहांपुर जिले में यूपी एटीएस और अल्हागंज पुलिस को शुक्रवार रात बड़ी कामयाबी मिली है। चंपतपुर जाने वाले रोड पर पुलिस ने कैंटर से आठ कुंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को भी धर दबोचा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। उड़ीसा से कम दामों में गांजे की खरीदारी कर पश्चिमी यूपी में ऊंचे दामों पर खपाय जाता था।

एसपी एस आनंद ने बताया कि यूपी स्पेशल टास्क फोर्स प्रभारी अजय पार्ल ंसह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरदोई की तरफ से कैंटर में अवैध सामान आएगा। इस अवैध सामान का कुछ हिस्सा अल्हागंज क्षेत्र में भी उतारा जाना है। मुखबिर की सूचना के बाद टास्क फोर्स प्रभारी अजय सिंह ने अल्हागंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सहरावत से संपर्क साधा। संयुक्त टीम ने अल्हागंज में चंपतपुर जाने वाले रोड के किनारे बने प्राईवेट स्कूल के पास फील्डिंग को सजा लिया। आधी रात के बाद आयशर कैन्टर आया और कुछ लोग अवैध सामान उतारने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम इरफान पुत्र मुन्तियाज खान निवसी वीजना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद और सलीम पुत्र इकरार नबी निवासी चंगला चैनी थाना कुरावली जिला मैनपुरी बताया। कैंटर में 27 बोरियों में 80 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया। आठ कुंटल गांजा बरामद होने के बाद पुलिस की बांछे खिल गईं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पश्चिमी यूपी व सीमावर्ती राज्यो में करते थे खपत

पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों से पूछताछ की तो कई परतें खुल गईं। अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वह तस्करी में करीब दस वर्ष से लिप्त हैं। कैंटर और मिनी ट्रक जैसी गाड़ियों से उडीसा से मादक पदार्थ गांजा, डोडा कम कीमत में खरीदते हैं। उसके बाद भारी मात्रा में अन्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं सीमावर्ती राज्यों में खपत करते है। पुलिस अब तस्करों के अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें