ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरजानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

तालाब से मछली पकड़ने से मना करने पर खमरिया गांव में लाठी-डंडें चल गए थे। इस दौरान हुई फायरिंग व मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने दो अभियुक्तों को...

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 21 Sep 2020 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

तालाब से मछली पकड़ने से मना करने पर खमरिया गांव में लाठी-डंडें चल गए थे। इस दौरान हुई फायरिंग व मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ जेल भेज दिया।

राहुल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि चचेरा भाई आकाश उर्फ शेखर अपने तालाब पर मछली पालन करता है। शनिवार सुबह आकाश तालाब पर गया। देखा कि गांव के रविंद्र यादव, सरवन, अर्जुन व राहुल तालाब से मछली पकड़ रहे थे। आकाश ने विरोध किया। उन लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर चचेरा भाई सौरभ और अंकित मौके पर पहुंच गया। तभी उन लोगों ने फायरिंग कर दी।

फायरिंग में सौरभ के सीने में गोली लगी। आकाश के हाथ में व अंकित को लोहे की राड लगी। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार सुबह दरोगा आलोक कुमार ने टीम के साथ सरवन व अर्जुन को दबोच लिया। 315 बोर का तमंचा बरामद किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें