ट्रक की चपेट में आए ई-रिक्शा सवार

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

कलान में ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा सवार सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राजकुमार को मामूली चोटें आई हैं। दोनों युवक मिर्जापुर से लौट रहे थे। सुखबीर की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक की चपेट में आए ई-रिक्शा सवार

कलान। ट्रक की चपेट में ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आईं।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कलान इलाके के गांव सथरा धर्मपुर निवासी सुखबीर तथा राजकुमार मिर्जापुर में बंगाली डॉक्टर से दवा लेने गए थे।दोनों ई-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहे थे।मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गुंदौरा दाऊदपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।हादसे में सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।ट्रक की चपेट में आने से उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए।

वहीं राजकुमार को मामूली चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।चिकित्सकों ने सुखबीर की हालत नाजुक देखते हुए उसे उपचार के लिए बदायूं के हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।