तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मनोज को टक्कर मार दी। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सहायता की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और चालक को हिरासत में लिया।

शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र के एनएच 730 सी हुल्लापुर के पास रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने 45 वर्षीय बाइक सवार मनोज को टक्कर मार दी। मनोज रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद के राजेपुर अस्पताल भेजा। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने ट्रक का पीछा कर फर्रुखाबाद हाईवे पर चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मनोज की हालत गंभीर है और उसका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


