सेंट्रल बार एसोसिएशन ने चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

Feb 28, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - राजीव सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव मिश्रा एडवोकेट ने आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि आजाद ने स्वतंत्रता के लिए सब कुछ न्योछावर किया। अधिवक्ताओं ने उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

सेंट्रल बार एसोसिएशन ने चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

राजीव सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजीव मिश्रा एडवोकेट ने सभी का आभार जताते हुए आजाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि आजाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अंत समय तक अंग्रेजों के सामने झुके नहीं। अनीत त्रिवेदी एडवोकेट ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, संजय मिश्रा, अतुल अवस्थी, अमन सिंह और वैभव श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।