शहीदों को बजरंग दल ने दी श्रद्धांजलि
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने चित्रों पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। संयोजक हर्षित गुप्ता ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया।

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल महानगर शाहजहांपुर के नेतृत्व में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने चित्रों पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता ने 2019 के हमले का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सह संयोजक सोनू सिंह, सह मंत्री राहुल कनौजिया, प्रदीप प्रजापति, गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, सह प्रचार प्रमुख कुनाल राठौड़, ऋषभ गुप्ता, सुमित सक्सेना सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


