Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: वन्य एवं वन्यजीव प्रभाग ने रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया। सभी ने लोगों से वृक्षारोपण की अपील की।

Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ

Shahjahnpur News: वन्य एवं वन्यजीव प्रभाग की ओर से रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, एसपी सौरभ दीक्षित, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, उद्योगपति अशोक अग्रवाल सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने "एक पेड़ माँ के नाम" संकल्प के तहत पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। अभियान के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।