फर्जी नंबर प्लेट से नियमों को भी रौंद रहा था, चालान की भी नहीं थी चिंता

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक, जिसे सीज कर लिया गया।सबहेड:: वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी25एफटी4673 कि जगह ट्रक पर लिखा था यूपी26एटी0943, ढाई लाख से अधिक

फर्जी नंबर प्लेट से नियमों को भी रौंद रहा था, चालान की भी नहीं थी चिंता

शाहजहांपुर। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे ट्रक पर परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी25एफटी4673 है, जबकि ट्रक पर यूपी26एटी0943 नंबर प्लेट लगी हुई थी। एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह की जांच में सामने आया कि ट्रक पर पिछले करीब एक वर्ष में दो लाख 65 हजार 500 रुपये के चालान दर्ज हैं। चालक दूसरे वाहन का नंबर लगाकर बेखौफ सड़कों पर दौड़ता रहा और नियमों को लगातार रौंदता रहा। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी चालान को असली नंबर पर शिफ्ट कराया जाएगा। जांच में ट्रक पर दर्ज चालानों का ब्योरा भी सामने आया। 23 मई 2026 को एक लाख रुपये, 28 अप्रैल 2026 को 67,500 रुपये, 20 मार्च 2026 को एक हजार रुपये, 23 जनवरी 2026 को पांच हजार रुपये, 3 सितंबर 2025 को पांच हजार रुपये, 29 जुलाई 2025 को 500 रुपये, 29 जून 2025 को चार हजार रुपये, 30 मई 2025 को 80 हजार रुपये, 26 अप्रैल 2025 को एक हजार रुपये, 10 अप्रैल 2025 को 500 रुपये और 6 जनवरी 2025 को एक हजार रुपये का चालान दर्ज मिला।

फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेज

-वर्जन-

सख्त कार्रवाई जारी

फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी दस्तावेजों के साथ वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों के विरुद्ध किसी को नहीं चलने दिया जाएगा।

-सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना शाहजहांपुर में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।