
वैन से छात्रा के गिरकर घायल होने के बाद परिवहन विभाग सख्त
Shahjahnpur News - टैग्: चेकिंग अभियानफोटो 22:: अस्पताल में भर्ती बच्ची को देखने पहुंचे एडीएम अरविंद कुमार।पुवायां। स्कूल से लौटते समय छात्रा के वैन से गिरकर घायल होने की घटना के बाद परिवहन विभाग ने शुक्रवार को सख्त रुख...
टैग्: चेकिंग अभियान फोटो 22:: अस्पताल में भर्ती बच्ची को देखने पहुंचे एडीएम अरविंद कुमार। पुवायां। स्कूल से लौटते समय छात्रा के वैन से गिरकर घायल होने की घटना के बाद परिवहन विभाग ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाते हुए नगर के राजीव चौक पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। ई–आरटीओ सर्वेश कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार सिंह और यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान नौनिहालों से भरे तीन ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया, जबकि 15 स्कूली वाहनों का चालान काटा गया। चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी ने बच्चों को ई-रिक्शा से उतारकर सुरक्षित रूप से सरकारी वाहन से स्कूल भिजवाया।
ई-आरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल सुरक्षित और मानक वाहनों से ही स्कूल भेजें। सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि यातायात माह के तहत अभिभावकों, वाहन स्वामियों और स्कूल प्रबंधन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने कहा कि जुलाई में भी अभियान चलाया गया था। --------- एडीएम ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची की ली जानकारी पुवायां में बस से गिरी छात्रा का इलाज सत्यानंद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी स्वास्थ्य देखने पत्नी संग एडीएम अरविंद कुमार हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डॉ. गौरव से बच्ची के इलाज में कोई कमी न हो यह निर्देशित किया। एडीएम ने कहा कि बेहतर से बेहतर इलाज बच्ची को दिया जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




