ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरशाहजहांपुर : कलान में फिर फुंका ट्रांसफार्मर, बंच केबल जली, भीषण गर्मी में बिजली संकट से बिलबिलाए लोग

शाहजहांपुर : कलान में फिर फुंका ट्रांसफार्मर, बंच केबल जली, भीषण गर्मी में बिजली संकट से बिलबिलाए लोग

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बिजली न होने से काफी परेशानी हो रही है। कई जिलों में बिजली ट्रिपिंग भी हो रही है। एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। कई जगहों पर...

शाहजहांपुर : कलान में फिर फुंका ट्रांसफार्मर, बंच केबल जली, भीषण गर्मी में बिजली संकट से बिलबिलाए लोग
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुर। Sat, 08 Aug 2020 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बिजली न होने से काफी परेशानी हो रही है। कई जिलों में बिजली ट्रिपिंग भी हो रही है। एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर खराब होने के चलते भी बिजली नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर जिले के कलान का है। यहां लोकल फाल्ट आए दिन मुसीबत बने हैं। फाल्ट के कारण शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रात भर ठप रही। भीषण गर्मी में लोग उबल गए। लोगों का आरोप है कि पावर हाउस पर फोन रिसीव नहीं होता है। लोगों ने रात किसी तरह काट ली। शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंच गए। मौके पर मिले कर्मचारियों को खोटीखोटी सुनाई। तब कहीं जाकर कर्मचारी फाल्ट सही करने पहुंचे। फाल्ट ठीक करने में कई घंटे लग गए। सुबह मिलने वाली बिजली का रोस्टर ही खत्म हो गया।

शुक्रवार देर शाम परौर रोड पर बंच केबल जल गई। बिजली सप्लाई बंद ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग उबल गए। घरों में लगे एसी, कूलर पंखे शो पीस बन गए। वहीं, कस्बे ब्लाक मोहल्ले में भी केबल जलने से रात भर बिजली ठप रही। लोग गर्मी में उबलते रहे। लोग पानी तक को तरस गए। लोगों को लघुशंका के लिए पानी हैंडपंप से लेना पड़ा। हमुनाम मंदिर के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। देर रात आग लग गई। अंदर से एक फेस खराब हो गया। जिससे कई घरों की बिजली बंद हो गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। अनुराग भारती, रामदास वाल्मीकि, अवधेश जमीदार, जीजू सिंह, अक्षय यादव, कमलेश दुबे आदि ने ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें