ट्रेन से यात्री का एक पैर पूरी तरह कटा
Shahjahnpur News - शनिवार को जम्मू तवी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के कोच में चढ़ते समय एक युवक प्लेटफार्म से गिर गया, जिससे उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। यात्रियों ने शोर मचाकर ट्रेन रोकवाई और घायल को अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान फर्रुखाबाद के अवनीश के रूप में हुई है।

शाहजहांपुर। शनिवार को जम्मू तवी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन संख्या 13151 के कोच में चढ़ते समय एक युवक अचानक प्लेटफार्म से नीचे गिर गया, जिससे उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। हादसे के बाद प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। युवक के गिरते ही यात्रियों ने शोर मचाकर ट्रेन रुकवाई, जिसके बाद घायल को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच पड़ताल में घायल की पहचान फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव बाद खेड़ा निवासी अवनीश पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद प्लेटफार्म पर काफी देर तक भीड़ लगी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


