
रोजा हादसे के बाद डीआरएम संग्रह मौर्य का ट्रांसफर
Shahjahnpur News - रोजा में ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत के बाद मुरादाबाद के डीआरएम संग्रह मौर्य का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पूर्व तटीय रेलवे में भेजा गया है। मौर्य के तबादले के बाद राजकुमार सिंह को चार्ज सौंपा गया है। यह कदम शीर्ष स्तर की नाराजगी और ज्वाइंट रिपोर्ट के अवलोकन के बाद उठाया गया।
रोजा में हुए अवैध रास्ते पर ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत के बाद मुरादाबाद डीआरएम संग्रह मौर्य का ट्रांसफर कर दिया गया है। संग्रह मौर्य ने 30 जुलाई 2025 को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम का पद संभाला था।उनका ट्रांसफर पूर्व तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) में किया गया है। वहां उन्हें कैडर पोस्टिंग दी जाएगी। मौर्य के तबादले के बाद मुरादाबाद मंडल में नियमित डीआरएम की नियुक्ति होने तक राजकुमार सिंह को चार्ज सौंपा गया है। राजकुमार सिंह पूर्व में भी मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक ज्वाइंट रिपोर्ट के अवलोकन और शीर्ष स्तर की नाराजगी के बाद उनका तबादला कर दिया गया है।
सूत्रों की माने तो हादसे के बाद मुरादाबाद डिवीजन से आए डीआरएम ने रोजा रेलवे स्टेशन पर एक बंद कमरे में ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कराई थी, जिसमें किसी को भी दोषी नहीं ठहराया गया और कार्यवाई न करके मामले को दबा दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




