उतरते समय पायदान में फंसा यात्री, ट्रेन मैनेजर ने बचाई जान
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस में एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी वह ट्रेन के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन मैनेजर ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। स्टेशन स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे यात्री की जान बच गई।

जिले के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर में बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस के शाहजहांपुर स्टेशन से चलते समय एक यात्री ने चलती ट्रेन में उतरने का प्रयास कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। घटना रविवार की रात मुरादाबाद के ट्रेन मैनेजर संजय कुमार मेल/हेड क्वार्टर ने सतर्कता दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद स्टेशन स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री को पायदान से प्लेटफार्म को तोड़कर बाहर निकाला। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्री की जान बच सकी।
घायल यात्री को तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्री की स्थिति नियंत्रण में है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने कहा कि स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट सिस्टम, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और रेलवे स्टॉफ के माध्यम से यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से मना किया जाता है, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है। बावजूद इसके कुछ यात्री लापरवाही बरतते हैं, जिससे न केवल उनकी जान जोखिम में पड़ती है बल्कि अन्य यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



