केरल में फांसी लगाकर जान देने वाले युवक का शव सुपुर्द-ए-ख़ाक

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - मीरानपुर कटरा में 24 वर्षीय तस्लीम, जो केरल में टेलरिंग करता था, ने पांच दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आज परिजनों के पास पहुंचा, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। तस्लीम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी छह महीने बाद होनी थी। आत्महत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

केरल में फांसी लगाकर जान देने वाले युवक का शव सुपुर्द-ए-ख़ाक

मीरानपुर कटरा। केरल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का शव आज सुपुर्द ख़ाक कर दिया गया। जवान बेटे की लाश सुबह केरल से यहां आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला नादिरशाह निवासी तस्लीम 24 पुत्र यासीन केरल में टेलरिंग करता था। पांच दिन पूर्व उसने केरल में अपने कमरे के अंदर फांसी लगा कर जान दे दी थी । पड़ोसियों ने देखा तो स्थानीय पुलिस और परिजनों को खबर मिली। परिजन केरल गये और पीएम के बाद आज शव लेकर घर लौटे। शव घर पहुंचने पर भारी भीड़ लग गई। कुछ देर बाद ही उसे सुपुर्द ख़ाक कर दिया गया।

मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छ: माह बाद विवाह होना था। आत्महत्या की वजह ज्ञात नहीं हो सकी है। जवान बेटे की मौत पर परिजन सदमे से बेहाल हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार भी गमगीन दिखे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।