फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या
Feb 27, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के चमकनी कर्बला मोहल्ले में 15 वर्षीय कोमल ने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोमल के पिता तीन साल से दिल्ली में हैं और मां का निधन हो चुका है। वह अपनी दादी के पास रह रही थी। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र के चमकनी कर्बला मोहल्ले में विनोद कुमार की 15 वर्षीय पुत्री कोमल ने गुरुवार शाम 4 बजे घर के अंदर बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना पर सदर कोतवाल ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका कोमल के पिता 3 साल पहले दिल्ली गए थे अभी तक वापस नहीं लौटे हैं वहीं उसकी मां की मौत हो चुकी है मृतका अपनी दादी नित्य के पास रहती थी ।वही अभी फांसी लगाने की पीछे की कोई ठोस वजह पुलिस के सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


