
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
Shahjahnpur News - फोटो 12:: मृतक रंजीत कुमार का फाइल फोटो-गंगसरा में रविवार की दोपहर में हादसा-तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का सायापुवायां, संवाददाता। रविवार दोपहर गंगसरा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की...
फोटो 12:: मृतक रंजीत कुमार का फाइल फोटो -गंगसरा में रविवार की दोपहर में हादसा -तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पुवायां, संवाददाता। रविवार दोपहर गंगसरा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। जनपद लखीमपुर खीरी के गांव मूड़ा सरकटा अहमद नगर निवासी रंजीत कुमार (36 वर्ष) पुत्र मायाराम बाइक से अपनी बहन को छोड़ने पुवायां क्षेत्र के गांव उमरसंडा आए थे। बहन को छोड़ने के बाद वह अपने बहनोई सज्जन के घर से निकले और पुवायां में अपने साले से मुलाकात कर यह कहकर रवाना हुए कि अब घर लौट रहे हैं।

उसी दौरान जब वे गंगसरा के पास पहुंचे, तभी पुवायां की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मोबाइल पुलिस टीम ने घायल को तत्काल पुवायां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रंजीत की शादी पुवायां के गांव रहदेवा निवासी अर्चना देवी के साथ हुई थी। उनकी बड़ी पुत्री मुस्कान (13), छोटी बिट्टा (9) और पुत्र शेखर दीक्षित (7) है। रंजीत गोला के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे और परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर है। ---------- इलाज के दौरान घायल की मौत, दो दिन पहले हुआ था सड़क हादसा जलालाबाद। दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कुंदन सिंह कुशवाहा की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। शुक्रवार की शाम थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में जनपद फर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद निवासी कुंदन सिंह कुशवाहा (55) पुत्र अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया था, जहां से हालत नाजुक होने पर कुंदन सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया था। रविवार सुबह करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




