Shahjahnpur News: रोडवेज बस की टक्कर से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: खुटार में एक दुर्दांत सड़क हादसे में 25 वर्षीय लवनीश वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी बाइक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मारी, जिसमें उनका हेलमेट टूटकर सिर में घुस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

रोडवेज बस की टक्कर से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत
रोडवेज बस की टक्कर से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत

Shahjahnpur News: खुटार। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत गुरघिया गांव के लवनीश वर्मा उर्फ बंटी 25 वर्षीय की बाइक में खुटार पुवायां हाईवे पर रूजहां कलां गांव के पास ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका हेलमेट टूट कर उसके सिर में घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरघिया गांव निवासी सर्वेश वर्मा ने बताया कि उसका पुत्र लावनीश वर्मा उर्फ बंटी 25 वर्ष शाहजहांपुर में भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता था।

और शाहजहांपुर में ही रहता था। वह शनिवार को घर आ जाता और सोमवार को वापस चला जाता था। बंटी शनिवार को अपने घर आया था। लेकिन सोमवार को तेज बारिश के कारण काम पर वापस नहीं जा सका। इसलिए मंगलवार को सुबह 5 बजे बाइक से घर से शाहजहांपुर के लिए निकला था। खुटार पुवायां हाईवे पर रूजहां कलां गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे उतरते ही उसकी बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका हेलमेट टूटकर उसके सिर में घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के आसपास मौजूद लोगों ने रोडवेज बस का पीछा भी किया। लेकिन चालक बस लेकर भागने में सफल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस बंटी को लेकर सीएचसी पहुंची। लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए। मृतक के पिता सर्वेश वर्मा, मां मीना वर्मा, बहन प्रीति वर्मा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक का बड़ा भाई अंकुश वर्मा किसी काम से बाहर गया था। सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसा करने वाली रोडवेज बस का पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।