कलान में खेत की रखवाली कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Jan 13, 2026 12:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के कलान में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक खेत की रखवाली कर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

कलान में खेत की रखवाली कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
शाहजहांपुर। कलान में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रात में खेत की रखवाली कर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कलेक्टरगंज निवासी नितिन (19) पुत्र मनीराम और अनिल (18) पुत्र यादराम सोमवार की रात कलान क्षेत्र के पेड़ारा उत्तर गांव में स्थित अपने खेत की रखवाली के लिए गए थे। दोनों ने रात भर खेत पर समय बिताया और मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरफरा गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तक दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।