रोड रोलर की टक्कर से बाइक सवार दादी-पोते की मौत, दादा गंभीर घायल
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के ग्राम शेखूपुर में एक सड़क हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार शादी समारोह में जा रहा था जब उनकी बाइक को एक रोड रोलर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर। सिधौली विकासखंड के ग्राम शेखूपुर में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिलावरपुर गांव निवासी प्रकाश अपनी पत्नी 60 वर्षीय बुद्धि देवी और 7 वर्षीय पोते प्रदीप के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे बुलंदपुर से सिंगापुर मार्ग पर स्थित ग्राम शेखूपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक रोड रोलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान बुद्धि देवी और उनका पोता प्रदीप रोड रोलर के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


