बिहार से अंबाला जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

बिहार से बाइक से अंबाला जा रहे दो युवक रोजा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।जानकारी

बिहार से अंबाला जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

रोजा। बिहार से बाइक से अंबाला जा रहे दो युवक रोजा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मातोही गांव निवासी विकास पुत्र उपेंद्र और रामरत्न पुत्र संजय बाइक से अंबाला जा रहे थे। गुर्री चौकी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने 21 वर्षीय रामरत्न को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।