अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Feb 24, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - बंडा में मंगलवार शाम को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय कुलदीप मिश्रा की मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में शोक का माहौल है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

बंडा संवाददाता। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बहन के घर से लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव बिराहिमपुर झंझरिया निवासी विनोद मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप मिश्रा सोमवार को लखीमपुर खीरी जनपद के थाना गोला क्षेत्र स्थित गांव सोफिया में अपनी बहन के घर गए थे। मंगलवार शाम करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे।

बंडा–पूरनपुर मार्ग पर बलकार सिंह के पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। युवक की मौत से पत्नी दीपिका और मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।