पांच किलोमीटर भी नहीं चल पाए दादी-पोते, रास्ते में थम गई सांसें

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - : हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।सिंधौली-पुवायां, संवाददाता। घर से शादी में शामिल होने निकले दादी और पोते की खुशियां पांच किलोमीटर के भीतर ही मातम

पांच किलोमीटर भी नहीं चल पाए दादी-पोते, रास्ते में थम गई सांसें

सिंधौली। घर से शादी में शामिल होने निकले दादी और पोते की खुशियां पांच किलोमीटर के भीतर ही मातम में बदल गईं। निगोही क्षेत्र के दिलावरपुर गांव से निकले ओमप्रकाश अपनी पत्नी गुड्डी देवी और पोते अभय के साथ रिश्तेदारी जा रहे थे, लेकिन शेखूपुर के पास सड़क हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। गांव में शादी की तैयारी की जगह अब शोक का माहौल है। चार वर्षीय अभय अपने पिता प्रदीप का इकलौता बेटा था। प्रदीप दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि अभय दादी और बाबा के पास गांव में ही रहता था। शादी में जाने की जिद उसने खुद की थी।

पहले मना किया गया, लेकिन दादी का प्रिय होने के कारण उनके कहने पर उसे साथ ले लिया गया। कुछ ही देर बाद हादसे में दोनों की मौत की खबर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।हादसा इतना भीषण था कि गुड्डी देवी का शरीर रोड रोलर के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शरीर का कुछ हिस्सा सड़क से चिपक गया था, जिसे हटाने के लिए फावड़े का सहारा लेना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह दृश्य बेहद दर्दनाक था। पुलिस ने किसी तरह शव को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।