हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - बीस दिन पहले निगोही-बीसलपुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल जनार्दन (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे बीसलपुर अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गुरुवार रात को उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

निगोही, संवाददाता। बीस दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। निगोही क्षेत्र के महुरतला गांव निवासी जनार्दन (35) का निगोही-बीसलपुर मार्ग पर कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव गुलैदा के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे बीसलपुर अस्पताल पहुंचाया था, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात इलाज के दौरान जनार्दन की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की हुई मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


