Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsTragic Road Accident Claims Life of Young Devotee Kamal Gupta Family in Mourning
 मेरा लाल तो महाकाल का भक्त था फिर क्यों छीन लिया...

मेरा लाल तो महाकाल का भक्त था फिर क्यों छीन लिया...

संक्षेप:

Shahjahnpur News - महाकाल के भक्त कमल गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मां सुषमा और छोटी बहन दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। कमल बाइक से घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुए। उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार में मातम पसरा है।

Jan 13, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

कांट, संवाददाता। महाकाल... मेरा लाल तो आपका भक्त था..., मेरे बेटे को क्यों छीन लिया। सड़क हादसे में मारे गए कमल गुप्ता की मां सुषमा के ये शब्द हर किसी का दिल झकझोर रहे थे। बेटे का शव देखते ही वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। आसपास की महिलाएं किसी तरह पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाने की कोशिश कर रही थीं। घर में मातम पसरा था। हर आंख नम थी। छोटी बहन दीक्षा दहाड़े मारकर रोती रही। वह बार-बार भगवान से अपने भाई को वापस करने की गुहार लगा रही थी। नगर के मदनापुर रोड स्थित मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी शिवनाथ गुप्ता के बड़े बेटे कमल गुप्ता बस स्टैंड तिराहे से प्रसाद लेकर घर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिया के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कमल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शाम करीब पांच बजे कमल का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक ददरौल अरविंद सिंह भी पहुंचे। पिता शिवनाथ एक कोने में कुर्सी पर बैठे, टकटकी लगाए बेटे के शव को देखते रहे। उनकी आंखों में गहरा सन्नाटा और असहाय दर्द साफ झलक रहा था। परिवार वालों ने बताया कि कुछ माह पहले कमल ने अपनी बीमार मां का ऑपरेशन कराया था। मां अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं थीं। घर का सहारा और उम्मीद बना कमल यूं अचानक चला गया, जिससे पूरा परिवार टूट गया है।