मोटर में उतरे करंट से ताई-भतीजे की मौत, महिला गंभीर
-खुदागंज थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में शुक्रवार दोपहर का मामला -बाल्टी में पानी भरने के लिए ताई गई थी घर में लगा मोटर चलानेफोटो 13: फाइल फोटो विवेक
खुदागंज। गांव हसनापुर में शुक्रवार दोपहर मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से ताई और भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने मोटर बंद कर तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तई और भतीजे को मृत घोषित कर दिया। झुलसी महिला का बरेली में इलाज चल रहा है। गांव निवासी रन्नादेवी पत्नी श्याम पाल सिंह घर में बाल्टी में पानी भरने के लिए मोटर चलाने गई थीं। मोटर ऑन कर उन्होंने पाइप को बाल्टी में डालने का प्रयास किया, तभी मोटर में उतरे करंट की चपेट में आ गईं।
उन्हें बचाने के लिए उनका भतीजा विवेक पुत्र सोनपाल सिंह दौड़ पड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
उनको बचाने के प्रयास में विवेक की मां नीतू देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मोटर बंद कर तीनों को अलग किया। परिजन तीनों को बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रन्नादेवी और विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीतू देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और देर शाम तक होश नहीं आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


