Shahjahnpur News: नदी में नहाते समय ग्रामीण गहरे पानी में डूबा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: कलान के गांव सिउड़ी में एक युवक नरसिंह अरिल नदी में नहाते समय डूब गया। उसकी खोज देर शाम तक नहीं हो पाई। घटनास्थल पर पुलिस और गोताखोर युवक के शव की तलाश कर रहे हैं। परिजनों में मातम का माहौल है।

Shahjahnpur News: नदी में नहाते समय ग्रामीण गहरे पानी में डूबा

Shahjahnpur News: कलान। कलान इलाके में ग्रामीण के अरिल नदी में नहाने समय डूब गया।देर शाम तक ग्रामीण का शव नहीं मिल सका।पुलिस व गोताखोर शव को बरामद करने लिए लगे रहे।बताया जा रहा है कि सिउड़ी गांव के नरसिंह मंगलवार को गांव के बाहर अरिल नदी के बाढ़ के पानी में साथियों के साथ नहा रहा था।इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।साथियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक पानी में नरसिंह की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की तलाश शुरू कराई।पुलिस

ने गोताखोरों को भी बुलाया है, जो बाढ़ के पानी में युवक की तलाश कर रहे हैं।ग्रामीण भी पुलिस और गोताखोरों की मदद में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द से जल्द खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: नदी में नहाते समय ग्रामीण गहरे पानी में डूबा