Shahjahnpur News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को वाहन ने रौंदा, मौत
Shahjahnpur News: तड़के करीब पांच बजे वह खेत के पास सड़क किनारे बनी पगडंडी पर गमछा ओढ़कर लेटे हुए थे ऋषिपालफोटो 02:: हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।जलालाबाद, संवादद

Shahjahnpur News: जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा कोठी वाला बाग निवासी 60 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र गंगाराम सोमवार रात रोज की तरह खाना खाने के बाद गांव नूरपुर करही मार्ग के किनारे स्थित अपने खेत पर पहुंचे थे।
खेत में तोरई की फसल लगी थी, जिसकी वह रातभर रखवाली कर रहे थे। परिजनों के अनुसार ऋषिपाल प्रतिदिन रात में खेत पर ही रुकते थे ताकि आवारा पशुओं और चोरी से फसल की सुरक्षा कर सकें। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब पांच बजे वह खेत के पास सड़क किनारे बनी पगडंडी पर गमछा ओढ़कर लेटे हुए थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सुबह जब ग्रामीण टहलने और खेतों की ओर जाने लगे तो सड़क किनारे शव पड़ा देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और जलालाबाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।--
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


