रोजा में राइस मिल में करंट से युवक की मौत

Apr 08, 2026 11:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के एक राइस मिल में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक अखिलेश कुमार की मौत हो गई। मंगलवार शाम को काम करते समय करंट की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया है।

रोजा में राइस मिल में करंट से युवक की मौत

शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के एक राइस मिल में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी रोज क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे परिजनों को सूचना मिली कि अखिलेश मिल में काम करते समय करंट की चपेट में आकर ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी संतोष, मां राधा और भाई अरविंद हैं। उनकी बड़ी बहन मानवी की शादी दो वर्ष पहले हो चुकी है।

अखिलेश की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।