Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsTragic Accident Woman Killed by Tractor While Going to Bathroom
खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

संक्षेप:

Shahjahnpur News - लघुशंका के लिए बाहर निकली 58 वर्षीय शिवना को मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Jan 02, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली महिला को मिटटी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहीं पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव लधोला निवासी 58 वर्षीय शिवना पत्नी जगने अपने घर के बाहरी हिस्से में पड़े छप्पर में सो रहीं थीं। रात दो बजे के आसपास वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकलीं। इसी दौरान गांव के बाहर हो रहे खनन से मिट्टी भरी ट्रॉली लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाहर एक्सीडेंट की आवाज सुनकर घर में सो रहा महिला का पुत्र संगपाल तथा अन्य परिजन बाहर आ गए। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पीएम हेतु भेजकर वाहन को कब्जे में लिया गया है। वही मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।