उधार लेकर दिलाए थे कपड़े, हादसे के बाद घर में सन्नाटा
Shahjahnpur News - जैतीपुर के सूरजपुर गांव में 12 वर्षीय रवि के साथ हुए हादसे ने उसके परिवार का माहौल बदल दिया है। रवि अपने पिता की मदद करता था और होली के लिए अतिरिक्त कमाई करना चाहता था। अब परिवार को उसके इलाज और भविष्य की चिंता सता रही है, जबकि आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है।

जैतीपुर के सूरजपुर गांव में हुए हादसे के बाद रवि के घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि 12 वर्षीय रवि पिता की मदद के लिए छोटे-मोटे काम कर लिया करता था और बदले में मिलने वाले पैसों से अपना जेब खर्च निकालता था। होली नजदीक होने के कारण वह कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहता था। हालांकि इसकी पुष्टि परिवार ने नहीं की। उनका कहना है कि वह खेलते-खेलते वहां पहुंच गया था। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले ही पिता विश्राम ने उधार लेकर बच्चों को नए कपड़े दिलवाए थे। घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं।
अब परिवार को रवि के इलाज और उसके भविष्य की चिंता सता रही है। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर होने के कारण परिजन आगे की राह को लेकर परेशान है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



