कोल्हू में फंसा 12 वर्षीय बच्चे का हाथ, धड़ से हुआ अलग
Shahjahnpur News - जैतीपुर के सूरजपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय रवि का हाथ खेलते समय कोल्हू के पास से कट गया। उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। परिवार ने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जैतीपुर के सूरजपुर गांव में रविवार शाम पांच बजे दर्दनाक घटना से अफरातफरी मच गई। खेलने के दौरान कोल्हू के पास पहुंचे 12 वर्षीय रवि का हाथ धड़ से अलग हो गया। लोग तत्काल बालक को पीएचसी ले गये। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सूरजपुर गांव के 12 वर्षीय रवि अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पास ही सरसों तेल का कोल्हू लगा था। खेलते-खेलते रवि कोल्हू के पास पहुंच गया। उसका हाथ चलती कोल्हू की चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता बच्चे का हाथ धड़ से अलग हो गया।
आनन फानन में रवि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि घर वालों ने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



