हादसे में घायल की रास्ते में मौत, रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - मृतक अवनीश वर्मा का फाइल फोटो।खुटार,संवाददाता। सौफरी गांव निवासी पूनम देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 मार्च को उनके पति अवनीश वर्मा 38 वर्ष

हादसे में घायल की रास्ते में मौत, रिपोर्ट दर्ज

खुटार। सौफरी गांव निवासी पूनम देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 मार्च को उनके पति अवनीश वर्मा 38 वर्ष खुटार बंडा रोड पर गांव मे अपने घर के सामने खड़े थे। रात करीब साढ़े नौ बजे खुटार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन घायल को इलाज के लिए जिले के निजी अस्पताल ले गए थे, हालत में सुधार न होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय अवनीश वर्मा ने दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।