कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार प्रधान पुत्र सहित दो की मौत
Shahjahnpur News - तिलहर में एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे प्रधान पुत्र जसपाल सिंह और उसके साथी पदम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर यातायात बंद रहा। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया और शवों को पीएम के लिए भेजा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

तिलहर। हाईवे पर कंटेनर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे प्रधान पुत्र एवं उसके साथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ देर के लिए शाहजहांपुर से बरेली को जाने वाले मार्ग पर यातायात बंद रहा। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया। शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी के डींगरपुर गांव की प्रधान सावित्री देवी के पुत्र 48 वर्षीय जसपाल सिंह रविवार की दोपहर तिलहर निवासी अपने बहनोई संदीप सिंह की बीमार मां को देखने जा रहे थे। उनके साथ में रावतपुर गांव निवासी 63 वर्षीय पदम सिंह भी थे। हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के सामने पीछे से आ रहे कंटेनर संख्या एनएल 07 एए 1751 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद जसपाल और पदम सिंह हाईवे पर गिर गए और उनके ऊपर से कंटेनर के पहिए निकल गए।दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी अनुज चौधरी व जोगेन्द्र प्रताप ने कंटेनर चालक को कंटेनर सहित पकड़ लिया। कोतवाल जुगुल किशोर पाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाईवे से दोनों शवों को हटवाकर पीएम के लिए भिजवाया तभी यातायात सुचारू हो सका। कोतवाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


