पेज तीन लीड.... ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, भतीजे की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल

Jan 24, 2026 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - सबहेड: घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बंडा चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की, पुलिस ने हटवायाफोटो 01: हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन।फोटो 02: चार वर्षीय ऋषि का फाइल फोटो।बंडा, संवाददाता। बहन के घर से...

 पेज तीन लीड.... ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, भतीजे की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल

सबहेड: घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बंडा चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की, पुलिस ने हटवाया फोटो 01: हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो 02: चार वर्षीय ऋषि का फाइल फोटो। बंडा, संवाददाता। बहन के घर से लौटते समय बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बंडा चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम नहीं लगने दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव कंरखेड़ा निवासी विश्वूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका करीब 32 वर्षीय भाई तापसपाल अपने 65 वर्षीय पिता राम प्रसाद और चार वर्षीय पुत्र ऋषि को लेकर शुक्रवार को बहन गुड्डी देवी के घर गांव सिंघापुर गया था। शनिवार को करीब 11 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ररुआ से ढुकरी बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचे, सामने से आ रही सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तापसपाल और राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे के बाद कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण बच्चे का शव लेकर बंडा चौराहे पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने चौराहे पर जाम नहीं लगने दिया और पेट्रोल पंप पर रुकने को कहा। वहां काफी देर तक परिजन जाम लगाने की बात पर अड़े रहे। परिजनों का कहना था कि जब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, कार्रवाई का भरोसा दिलाया और स्थिति सामान्य कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बच्चे ऋषि की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां रोशनी देवी, दादी मीना देवी और बहनें खुशी व कीर्ति का रो-रोकर बुरा हाल है। ऋषि अपने पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक की तलाश की जा रही है। ---------- आठ दिन बाद इलाज के दौरान घायल की मौत बंडा। आठ दिन पहले मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव पिपरिया घासी निवासी मोनू उर्फ शिवकेश के अनुसार उसके 39 वर्षीय पिता विक्रम सिंह 16 जनवरी को स्कूटी से बंडा कस्बा पेस्टिसाइड लेने आ रहे थे। बंडा–देवकली मार्ग पर लालपुर आजादपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में स्कूटी पुलिया से टकरा गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।