प्रमुखता से लगाएं:: एचटी लाइन की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत

Jan 23, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - -बेर तोड़ने के लिए जूते में तार बांधकर पेड़ पर फेंक रहा था मासूम-जैतीपुर क्षेत्र के कस्बा गढ़िया रंगीन में शुक्रवार सुबह हुआ हादसाफोटो 23: बेर के पेड़ के पास से गुजर रहे तार में फंसा जूता।जैतीपुर,...

 प्रमुखता से लगाएं:: एचटी लाइन की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत

-बेर तोड़ने के लिए जूते में तार बांधकर पेड़ पर फेंक रहा था मासूम-जैतीपुर क्षेत्र के कस्बा गढ़िया रंगीन में शुक्रवार सुबह हुआ हादसा फोटो 23: बेर के पेड़ के पास से गुजर रहे तार में फंसा जूता। जैतीपुर, संवाददाता। जैतीपुर क्षेत्र के कस्बा गढ़िया रंगीन में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक की हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर धर्मशाला के पास सड़क किनारे लगे बेर के पेड़ के पास हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बा गढ़िया रंगीन निवासी आशीष पुत्र स्वर्गीय जगपाल (11) सुबह बेर तोड़ने के लिए घर से निकला था।

फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर धर्मशाला के पास सड़क किनारे एक बेर का पेड़ लगा है, जिसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। बेर तोड़ने के लिए आशीष ने जूते में पतला तार बांधकर उसे पेड़ की ओर फेंकना शुरू किया, ताकि बेर नीचे गिर जाएं। इसी दौरान जूते में बंधा तार ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन में फंस गया। तार में करंट उतरते ही आशीष उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के समय सड़क एकांत होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही विद्युत विभाग को सूचना देकर हाई टेंशन लाइन में फंसे तार को हटवाया गया। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चा बेर तोड़ने के लिए जूते में तार बांधकर पेड़ पर फेंक रहा था। तार 11 हजार वोल्ट की लाइन में फंस गया, जिससे करंट उतरने पर उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। आशीष की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां कमला देवी, भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आशीष चार बहन और चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करता है। आशीष सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। ग्राम प्रधान ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप ग्राम प्रधान लालू प्रसाद ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेर के पेड़ के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है, लेकिन समय रहते न तो पेड़ की छटाई कराई गई और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। वहीं विद्युत उपखंड जैतीपुर के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि बच्चा जूते में तार बांधकर लंगर की तरह फेंककर बेर तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तार 11 हजार लाइन में चला गया, जिससे हादसा हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;