सड़क हादसों में दो की मौत, चार गंभीर घायल
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तिलहर में पिता और बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत हो गई तो तिलहर में पिता और बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पूर्व में तिलहर में हुए एक सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौतबंडा, संवाददाता। बंडा थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर बैबहा निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई।
वह गांव के बरियार सिंह के यहां मजदूरी करता था। सोमवार देर शाम बरियार सिंह गेहूं काटकर ट्रॉली में भरकर बंडा आ रहे थे और राधेश्याम ट्रॉली के ऊपर बैठा था। गांव दलेलापुर के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया जाने से ट्रॉली पलट गई और राधेश्याम उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने गेहूं हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने तेज गति और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पिता-बच्चों समेत चार घायलतिलहर, संवाददाता। तिलहर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से पिता और उनके दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह जिगरीपुर गांव निवासी वीरेश यादव अपने खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। उनके साथ पुत्र शेखर, पुत्री यशवी और चचेरे भाई राम लड़ैते भी थे। गर्रा नदी किनारे रेत धंसने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सभी उसके नीचे दब गए। घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में वीरेश और उनके बच्चों के पैर तथा राम लड़ैते का हाथ टूट गया।--इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत, मुकदमा दर्जतिलहर, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र निवासी नूरजहां परवीन ने बताया कि उनके पति यासीन मोहम्मद ट्रक चालक थे। 13 फरवरी को हरिद्वार से झांसी जाते समय तिलहर पावर हाउस के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान 2 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


