ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरनाली पर हो रहे निर्माण को रुकवाने पर ईओ से नोकझोंक

नाली पर हो रहे निर्माण को रुकवाने पर ईओ से नोकझोंक

नाली के ऊपर सीढ़ियों के निर्माण को रोकने गए ईओ सर्वेश कुशवाहा से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए नगर पालिका टीम वापस लौट...

नाली पर हो रहे निर्माण को रुकवाने पर ईओ से नोकझोंक
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 01 Apr 2019 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

नाली के ऊपर सीढ़ियों के निर्माण को रोकने गए ईओ सर्वेश कुशवाहा से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए नगर पालिका टीम वापस लौट आई।

कुंवरगंज मोहल्ला में एक व्यक्ति अपना मकान बनवा रहा था। सड़क से मकान पर जाने के लिए व्यक्ति द्वारा नाली को ढककर सीढ़ियां बनाई जा रही थी। सूचना मिलने पर ईओ सर्वेश कुशवाहा पालिका टीम और पुलिस बल के साथ सीढ़ियों का निर्माण रुकवाने मौके पर पहुंचे। पालिका टीम ने जब निर्माण रुकवाने का प्रयास किया। तभी तमाम लोग मौके पर आ गए। लोगों ने पालिका प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

ईओ सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि नाले पर निर्माण होने से सफाई व्यवस्था बाधित होगी। वही व्यापारियों का आरोप था कि नगर के तमाम स्थानों पर लोगों ने नाले के ऊपर पूरे मकान बना रखे हैं। पहले पालिका प्रशासन उन्हें ध्वस्त कराए। लोगों से ईओ की जमकर नोकझोंक हुई और पुलिस तमाशा देखती रही। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी सीढ़ियों का निर्माण काम नहीं रुक सका। ईओ ने बताया कि पुलिस और तहसील प्रशासन की उदासीनता के संबंध में डीएम समेत उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें