ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबूथ तक कार्यकर्ता मजूबत होगा तभी जीता सकता चुनाव :लोधी

बूथ तक कार्यकर्ता मजूबत होगा तभी जीता सकता चुनाव :लोधी

बूथ तक कार्यकर्ता मजबूत होगा, तभी चुनाव जीता जा सकता है।कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। रविवार को मिथलेश कुमारी इण्टर कालेज में भाजपा मंडल, सेक्टर व...

बूथ तक कार्यकर्ता मजूबत होगा तभी जीता सकता चुनाव :लोधी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 25 Jan 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कलान। हिन्दुस्तान संवाद

बूथ तक कार्यकर्ता मजबूत होगा, तभी चुनाव जीता जा सकता है।कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। रविवार को मिथलेश कुमारी इण्टर कालेज में भाजपा मंडल, सेक्टर व बूथ पदाधिकारियों की बैठक के दौरान मुख्य अतिथि ने यह बातें कहीं।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी सदस्य ओबीसी आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव में करीब आ रहे हैं। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। प्रदेश व भारत सरकार ने लोगों के कल्याणकारी के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं।पूर्व विधायक नीरज मौर्य कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्ण तरीके से निभाएं, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश भरा। युवा नेता व समाजसेवी पंकज गुप्ता ने नेताओं को पार्टी रंग की पगड़ी व प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

बैठक का संचालन पुष्पेन्द्र दुबे ने किया। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदन लाल गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, विनोद गुप्ता, हरेनरायण गुप्ता, रामगोपाल वर्मा, संजीव गुप्ता, अमन राज, सुगम सक्सेना, राजेश गुप्ता, विकास कश्यप, प्रशांत मिश्रा शानू, इंद्रेश गुप्ता, डा.नरेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें