Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsTiger Scare in Khutar Villager Spotting Leads to Panic and Wildlife Team Response
 मोहनपुर गांव में दिखा बाघ, दहशत में ग्रामीण

मोहनपुर गांव में दिखा बाघ, दहशत में ग्रामीण

संक्षेप: Shahjahnpur News - फोटो :61 वन विभाग की टीम जांच कर करते हुये।खुटार। बुधवार देर रात क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति को रास्ते में बाघ दिखाई दे गया। व्यक्ति ने शोर मचाकर किसी तरह जान बचाई, जिसके बाद ग्रामीण...

Wed, 12 Nov 2025 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

फोटो :61 वन विभाग की टीम जांच कर करते हुये। खुटार। बुधवार देर रात क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति को रास्ते में बाघ दिखाई दे गया। व्यक्ति ने शोर मचाकर किसी तरह जान बचाई, जिसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की। सुजानपुर गांव निवासी चेतन तिवारी रात करीब 12:30 बजे निजी कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मोहनपुर गांव के मरघट के पास पहुंचे, अचानक सड़क किनारे झाड़ियों में से बाघ निकल आया। बाघ को देखकर चेतन तिवारी के होश उड़ गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने तुरंत शोर मचाया और मोबाइल से ग्रामीणों को सूचना दी। खबर फैलते ही अभिषेक मिश्र, सुधीर मिश्रा, चंटू, आलोक, रूपेश दीक्षित सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के शोर शराबे के बीच बाघ खेतों की ओर भाग गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर वनरक्षक संतोष गौड़ टीम के साथ पहुंचे और देर रात तक क्षेत्र में कांबिंग की। संतोष गौड़ ने बताया कि झाड़ियों और घास अधिक होने के कारण पगचिह्न स्पष्ट नहीं मिल सके। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम लगातार निगरानी कर रही है और बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।