सेहरामऊ दक्षिणी में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस शिविर संपन्न
Mar 01, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - कस्बे में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों ने ध्यान और मानसिक एकाग्रता का अभ्यास कराया। 'प्रेम ही जीवन है' के मंत्र के माध्यम से सभी को प्रेम फैलाने का संदेश दिया गया। शिविर में कई प्रशिक्षक शामिल हुए, जो प्रतिभागियों को ईश्वर स्मरण की प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य कर रहे थे।

कस्बे में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन श्रीरामचंद्र मिशन योगा आश्रम से आए प्रशिक्षकों ने किया। प्रतिभागियों को ध्यान के माध्यम से ईश्वर स्मरण और मानसिक एकाग्रता का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने “प्रेम ही जीवन है” का मूल मंत्र देते हुए सभी से प्रत्येक व्यक्ति और प्रकृति से प्रेम करने का संदेश दिया। शिविर में कानपुर से आई शालिनी अरोरा, बिपिन पुंडीर, शाहजी अरोरा, संजय श्रीवास्तव और कृष्णा भारद्वाज सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


