ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरहोली मिलन पर सौहार्द कायम कराने वाले होंगे सम्मानित

होली मिलन पर सौहार्द कायम कराने वाले होंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच की बैठक लोक निर्माण विभाग स्थित गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा ने कहा कि मंच...

होली मिलन पर सौहार्द कायम कराने वाले होंगे सम्मानित
शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवादWed, 04 Mar 2020 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच की बैठक लोक निर्माण विभाग स्थित गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा ने कहा कि मंच व्यापारियों की हर संभव सहायता करेगा। उनके हितों की रक्षा करना परम कर्तव्य है। व्यापारी वर्ग की सहायता हर स्तर पर जाकर की जाएगी। उन्होंने बताया कि नीरज शर्मा को प्रदेश का जीएसटी सलाहकार व अनूप कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। 

जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि मंच हमेशा व्यापारी समाज के लिए संघर्ष करता रहेगा। मीटिंग में तय हुआ कि 14 मार्च को होली मिलन समारोह होगा। जिसमें साम्प्रदायिक सौहार्द कायम करने में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी रईस अहमद, सर्व समाज मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलम राजा, सुनील सक्सेना, उमेश अरोड़ा, लालू पुजारी, आशीष शुक्ला, मोहम्मद इशहाक रजा कादरी, नीरज शर्मा, अनूप कुमार, नवीन बत्रा, रजत गुप्ता, काव्य गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें