कंप्यूटर इंस्टीट्यूट से लाखों रुपए के कंप्यूटर चोरी
तिलहर में एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की खिड़की तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के कंप्यूटर चुरा लिए। इंस्टीट्यूट के मालिक अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने घटना की जानकारी ली।

तिलहर। कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की खिड़की तोड़कर चोर लाखों रुपए के कंप्यूटर चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। निजामिया तलैया मोहल्ला निवासी अवनीश कुमार सिंह सोनू ने बताया कि फतेहपुर बुजुर्ग गांव में उनका कंप्यूटर इंस्टीट्यूट है। उन्होंने बताया कि शाम को खेत में काम करने वाले लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि उनके इंस्टीट्यूट की खिड़की बाहर एक खेत में पड़ी है। अवनीश ने बताया कि जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो इंस्टीट्यूट के लाखों रुपए के कंप्यूटर तथा अन्य सामान चोरी हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
उधर कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम घटना की जानकारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


