ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
परौर ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोर ने कोठरी से 3,320 रुपये चुराए और भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिसने चोर को जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान कन्हई के रूप में हुई है, जो हैदलपुर गांव का निवासी है।

परौर ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।ग्रामीणों ने चोर की धुनाई लगाई।इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।चोर मंदिर परिसर में बनी कोठरी में घुस गया और वहां रखे बक्से से 3,320 रुपये निकाल लिए।चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कोठरी से निकलकर भागने लगा।मंदिर में लोगों ने उसे भागते हुए देखा।चोर को मंदिर के सामने खाली जगह पर पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव निवासी कन्हई के रूप में हुई है। तहरीर पर परौर थाने में कन्हई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


