ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरश्रीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने वाला है : कमलजी महाराज

श्रीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने वाला है : कमलजी महाराज

कमलजी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम को यूं ही मर्यादा पुरुषोत्तम नहीं कहा जाता है। भगवान श्रीराम ने मर्यादा के लिए बहुत कुछ त्याग दिया। उनके जीवन से सीखने की जरूरत है। कमलजी महाराज ने कहा कि भगवान...

श्रीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने वाला है : कमलजी महाराज
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 15 Oct 2017 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कमलजी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम को यूं ही मर्यादा पुरुषोत्तम नहीं कहा जाता है। भगवान श्रीराम ने मर्यादा के लिए बहुत कुछ त्याग दिया। उनके जीवन से सीखने की जरूरत है। कमलजी महाराज ने कहा कि भगवान राम ने दुनिया को एक दिशा दी है, उनके ही द्वारा स्थापित किए गए रामराज्य की कल्पना अब भी की जाती है। कमलजी महाराज तिलहर के अजमाबाद बिहारीपुर गांव में हो रही श्रीरामकथा में प्रवचन कर रहे थे। इस दौरान कमलजी महाराज ने कहा कि राम का राज ऐसा था कि लोग अपने घरों में ताले तो दूर दरवाजे तक नहीं लगाते थे। ऐसे ही राज की अब भी कल्पना की जाती है। उन्होंने कहा कि तमाम सुख सुविधाओं का श्रीराम ने त्याग किया था, उन्होंने लोककल्याणार्थ काज किए थे। इस दौरान विपुल शुक्ल, महेन्द्र बाजपेई, प्रमोद प्रेमी, दीपक गुप्त, कथा आयोजक प्रधान सुखसागर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें