Shahjahnpur News: खोखे की कुंडी तोड़कर नकदी समेत गुटखा-सिगरेट चोरी
Shahjahnpur News: खुटार में रामपुर कलां गांव के सिद्धबाबा स्थान के पास एक पान खोखे से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित शशविन्द कुमार ने पुलिस में तहरीर दी है। रविवार रात खोखा बंद करके घर जाने के बाद सोमवार सुबह चोरी की जानकारी मिली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Shahjahnpur News: खुटार। खुटार-पुवायां रोड पर रामपुर कलां गांव में सिद्धबाबा स्थान के पास चोरों ने पान के खोखे की कुंडी तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रौतापुर कलां निवासी शशविन्द कुमार पुत्र हरद्वारीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शशविन्द कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात करीब आठ बजे रोजाना की तरह खोखा बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह फोन पर खोखे में चोरी की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर कुंडी टूटी मिली और सामान बिखरा था। जांच करने पर एक और दो रुपये के सिक्कों की करीब 300 रुपये की नकदी, 12 पैकेट गुटखा, छह डिब्बे टॉफी और छह डिब्बी सिगरेट गायब मिलीं।
उन्होंने डायल 112 पर सूचना देने के बाद थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित के बेटे सत्यम ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब चार बजे टहलने निकला था और खोखे के सामने से गुजरा था। उस समय खोखा ठीक था। इससे आशंका है कि चार बजे के बाद चोरी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


