ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुररोजा ओवरब्रिज पर धान से भरी ट्राली का पहिया निकला, जाम

रोजा ओवरब्रिज पर धान से भरी ट्राली का पहिया निकला, जाम

शाहजहांपुर जिले के रोजा में रविवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। धान से भरी ट्राली का पहिया ही निकल गया। इस कारण ट्राली जहां की तहां खड़ी रह...

शाहजहांपुर जिले के रोजा में रविवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। धान से भरी ट्राली का पहिया ही निकल गया। इस कारण ट्राली जहां की तहां खड़ी रह...
1/ 2शाहजहांपुर जिले के रोजा में रविवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। धान से भरी ट्राली का पहिया ही निकल गया। इस कारण ट्राली जहां की तहां खड़ी रह...
शाहजहांपुर जिले के रोजा में रविवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। धान से भरी ट्राली का पहिया ही निकल गया। इस कारण ट्राली जहां की तहां खड़ी रह...
2/ 2शाहजहांपुर जिले के रोजा में रविवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। धान से भरी ट्राली का पहिया ही निकल गया। इस कारण ट्राली जहां की तहां खड़ी रह...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 17 Oct 2021 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर जिले के रोजा में रविवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। धान से भरी ट्राली का पहिया ही निकल गया। इस कारण ट्राली जहां की तहां खड़ी रह गई। दोनों ओर से जाम लग गया। सैकड़ों वाहन लाइन में फंसे रहे। कई घंटे के बाद ट्राली में पहिया लगाया जा सका, तब काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो सका।

रोजा रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार सुबह करीब आठ बजे धान से लदी एक ट्राली का पहिया अचानक निकल गया। ट्राली एक और झुक गई। ट्रैक्टर चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। तब तक ट्राली कुछ दूर तक सड़क पर रगड़ गई। हाईवे पर जाम लग गया। ट्राली के पीछे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मंडी की ओर जाने वाहन एक ही जगह पर खड़े हो गए। जमुका दोराहे की ओर जाने वाहन चलते रहे। कुछ देर बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। एक ओर मेजबान के आगे तक दूसरी ओर कटिया मोड़ के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर जाम खुल पाया। पुलिस ने एक एक ओर के वाहनों को निकलवाना शुरू किया। लगभग ग्यारह बजे ट्राली का पहिया सही हो पाया, जिसके बाद लोगों को जाम निजात मिल पाई। इस दौरान रोजा में नेशनल हाईवे पर लखनऊ और बरेली जाने लोग तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। उसके बाद भी दोपहर तक धीरे धीरे वाहन रेंगते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें