ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरआसमान से गिरी डिवाइस, ग्रामीण समझे बम, मचा हड़कंप

आसमान से गिरी डिवाइस, ग्रामीण समझे बम, मचा हड़कंप

आसमान से गिरी मौसम विभाग की डिवाइस को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि पैराशूट के जरिए दुश्मन देश ने बम गिरा दिया है। डिवाइस देखकर डरे ग्रामीणों ने पुलिस का फोन किया। पुलिस ने आकर जब पड़ताल...

1/ 2आसमान से गिरी मौसम विभाग की डिवाइस को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि पैराशूट के जरिए दुश्मन देश ने बम गिरा दिया है। डिवाइस देखकर डरे ग्रामीणों ने पुलिस का फोन किया। पुलिस ने आकर जब पड़ताल...
आसमान से गिरी मौसम विभाग की डिवाइस को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि पैराशूट के जरिए दुश्मन देश ने बम गिरा दिया है। डिवाइस देखकर डरे ग्रामीणों ने पुलिस का फोन किया। पुलिस ने आकर जब पड़ताल...
2/ 2आसमान से गिरी मौसम विभाग की डिवाइस को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि पैराशूट के जरिए दुश्मन देश ने बम गिरा दिया है। डिवाइस देखकर डरे ग्रामीणों ने पुलिस का फोन किया। पुलिस ने आकर जब पड़ताल...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 17 Nov 2018 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

आसमान से गिरी मौसम विभाग की डिवाइस को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि पैराशूट के जरिए दुश्मन देश ने बम गिरा दिया है। डिवाइस देखकर डरे ग्रामीणों ने पुलिस का फोन किया। पुलिस ने आकर जब पड़ताल की तो वह मौसम विभाग की डिवाइस निकली।

क्षेत्र के कोयला ज्ञानपुर के पास खेतो में बड़े गुबारे के साथ डोरी में बंधा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शुक्रवार रात देखा गया। उसे देखने के लि पूरा गांव उमड़ पड़ा। आस पास के गाँव में तक अफवाह फैल गई कि कोयला गांव में आसमान से बम गिराया गया है। जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची। पड़ताल की तो पता लगा कि आसमान से गिरे गुब्बारे में दरअसल मौसम विभाग की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है।

पुलिस ने खेतों में मिले भारत मौसम विज्ञान विभाग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के विषय में ग्रामीणों को बताया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व बैलून के सम्बन्ध में पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना दी गई है। बता दें कि शाहजहांपुर जिले में पहले भी इस तरह की डिवाइस मिल चुकी हैं, जो मौसम विभाग की थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें