ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरखेत पर सो रहे ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

खेत पर सो रहे ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप...

सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप...
1/ 3सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप...
सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप...
2/ 3सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप...
सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप...
3/ 3सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 05 May 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

सराय साधौ गांव में सोमवार रात खेत पर सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्षेत्र के भुलभुलागंज निवासी 50 वर्षीय प्रमोद वर्मा कई वर्षों से मोहल्ला प्रेमनगर में अपना मकान बनवाकर रह रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी गुडडी व बेटी-बेटा भी रहते थे। बताया जा रहा है कि कुछ सालों से प्रमोद वर्मा अपनी पत्नी व बच्चों से अलग सराय साधौ गांव में रहते थे। प्रमोद वर्मा ज्यादातर वहां खेत पर ही सोते थे। सोमवार रात प्रमोद वर्मा खेत पर सो रहे थे। रात किसी समय उनके सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से बार कर उनकी हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह क्रिकेट खेलने गए बच्चों के जरिए घटना की जानकारी हुई। हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।

बेटे ने थाने में दी नामजद तहरीर

= हत्या की सूचना पर मृतक की पत्नी गुडडी, बेटा भानू व बेटी भी मौके पर पहुंची। प्रमोद वर्मा के शव को देख सभी बिलख पड़े। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच और अपनी पड़ताल की। मृतक के बेटे भानू ने सराय साधौ की लौंगश्री व उसके बेटे अमित पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि लौंगश्री पिता को जबरदस्ती अपने साथ रखती थी। पिता को लौंगश्री का साथ छुड़ाने का प्रयास किया। वह नाराज हो जाती थी। शक है कि पिता की हत्या लौंगश्री व उसके बेटे ने की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की।

खोजी कुत्ते के इशारे पर पड़ताल हुई तेज

हत्या की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम सीन को देखा। डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक जांच टीम को बुलवाया। खोजी कुत्ता जैक घटनास्थल से गंध लेकर पश्चिम दिशा की ओर इधर-उधर गया। फिर वापस आया। खोजी कुत्ते के इशारे पर अपनी पड़ताल तेज की। कई लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी की। नमूने लिए, जिनको पुलिस लैब परीक्षण के लिए भेजेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें