ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबेटी विदाई के बाद गैस सिलेंडर फटा, मां की मौत, भाई बहन समेत 10 झुलसे

बेटी विदाई के बाद गैस सिलेंडर फटा, मां की मौत, भाई बहन समेत 10 झुलसे

शाहजहांपुर शहर से सटे पैना सुंदर नगर गांव में दुल्हन की विदाई के बाद बड़ा हादसा हो गया। मेहमानों के लिए खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया, जिसमें दुल्हन की मां की मौत हो...

बेटी विदाई के बाद गैस सिलेंडर फटा, मां की मौत, भाई बहन समेत 10 झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 08 May 2019 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर शहर से सटे पैना सुंदर नगर गांव में दुल्हन की विदाई के बाद बड़ा हादसा हो गया। मेहमानों के लिए खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया, जिसमें दुल्हन की मां की मौत हो गई। दुल्हन के भाई, बहन समेत करीब 10 लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। पैना सुंदर नगर निवासी सतीश की बेटी अलका की शादी रोजा के जमुही गांव के सूरज के साथ तय हुई थी। मंगलवार को बारात आई थी। सभी रस्में अदा की गई। बुधवार सुबह बारात विदा हो गई और सतीश की बेटी अपने ससुराल चली गई।

इसके बाद सतीश के घर शेष रह गए मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद दुल्हन अलका की मां मंजू, बहन शालिनी, भाई समेत करीब 10 लोगों के कपड़ों में आग लग गई। सभी शोर मचाने लगे। इधर उधर भागने लगे। घर के बाहर मौजूद लोग अंदर गए तो सभी को जलता हुआ देखा, इसी तरह सभी के कपड़ों में लगी आग बुझाई गई, लेकिन देर हो चुकी थी, सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। बताया जाता है कि अलका की मां मंजू की गंभीर हालत के कारण मौत हो गई। बाकी परिजनों को और मेहमानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें